जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा परिसर में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) ड्राइव का आयोजन किया गया। इस भर्ती अभियान में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों अपोलो टायर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएल मोटर्स ने भाग लिया और डिप्लोमा पाठ्यक्रम के 255 से अधिक छात्रों का आकर्षक स्टाइपेंड पर चयन किया। चयनित छात्रों को कंपनियों में जॉब-सेंट्रिक एवं इंडस्ट्री-फोकस्ड ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके तकनीकी कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और पेशेवर दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग सैद्धांतिक ज्ञान और उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान छात्रों को अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, व्यावहारिक अनुभव तथा उद्योग की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह प्रशिक्षण छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने, पेशेवर नेटवर्क विकसित करने और भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में सहायक सिद्ध होगा।
भर्ती प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद चयनित छात्रों को संबंधित कंपनियों द्वारा लेटर ऑफ इंटेंट भी प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय के सीनियर डायरेक्टर, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल, ए.के. शाही ने कहा कि श्रीनाथ यूनिवर्सिटी उद्योगों की आवश्यकताओं का पूर्व आकलन कर उसी के अनुरूप छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करता है। यही कारण है कि यहां के प्रशिक्षण मॉड्यूल पूरी तरह इंडस्ट्री-ओरिएंटेड और रोजगार केंद्रित हैं, जिससे छात्रों को बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
इस अवसर पर एनआईआईटी से अरूप मांझी सहित प्लेसमेंट सेल के मिन्हाज शेख, शंकर, जयाथी, सुबोदीप भद्र, विकास कुमार और शुभम नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।