Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बैंक घोटाला मामले में राजधानी दिल्ली समेत पांच शहरों में छापा मारा है। ईडी की टीम 1392 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला से जुड़े मामले में 15 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और जमशेदपुर में 15 लोकेशन पर छापा मारा है। ईडी की ये छापेमारी बैंक घोटाले मामले में महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह एवं उनके परिवार और अन्य लोगों के खिलाफ की जा रही है। इस बैंक धोखाधड़ी की जांच का जिम्मा ईडी के साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)…
रांची : झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी की सेवानिवृत्ति के उपरांत जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद 20 जुलाई से झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभालेंगे। दरअसल, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी 20 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। चीफ जस्टिस बीआर सारंगी का 19 जुलाई को अंतिम कार्य दिवस है। इस संबंध में भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ लॉ एंड जस्टिस की ओर से गुरुवार काे अधिसूचना जारी कर दी गई है। चीफ जस्टिस के सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को चीफ जस्टिस कार्यालय की जिम्मेदारी…
लखनऊ/गोण्डा : उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के झिलाही रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे में कुछ यात्री घायल भी हुए हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। उधर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ट्रेन हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को…
जमशेदपुर : जनता सेवा समिति प्रमुख सह जदयू प्रदेश सचिव मनोज मांझी ने गोलमुरी के नवनियुक्त थाना प्रभारी बी.एन सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया….
चक्रधरपुर : सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को चक्रधरपुर के मेन रोड स्थित सालूजा कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के श्रावणी मेले का उदघाटन किया। सांसद ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर मेले का उदघाटन किया। इस दौरान सांसद का अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन चक्रधरपुर शाखा के सदस्यों ने स्वागत किया एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर सांसद ने मेले में लगाये गये सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही…
पीली गंजी और नीली टोपी से पहचाने जाएंगे कांवरिया : विकास सिंह जमशेदपुर : सावन के पावन माह में आगामी 28 जुलाई को बाबा बैजनाथ सेवा संघ के द्वारा आयोजित निःशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों का पंजीयन का कार्य पूरा हो गया है सोनारी के बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबंध करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि यात्रा में शामिल होने वाले कुल 1100 लोगों में 634 महिला और 466 पुरुषों ने अपना पंजीयन कराया है। अधिकांश वैसे लोग हैं जो प्रतिवर्ष बाबा बैधनाथ सेवा…
मुंबई : विवादित प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को किसान धमकी प्रकरण में पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम ने रायगढ़ जिले के महाड इलाके से गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मनोरमा को पुणे स्थित पौड पुलिस स्टेशन में लाकर उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर सहित सात लोगों के विरुद्ध पौड पुलिस स्टेशन में किसानों को पिस्तौल लहराकर धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मनोरमा खेडकर दिलीप खेडकर फरार हो गए थे। इनकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित की थीं। तीनों टीमें दोनों की तलाश कर…
रांची : अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने राज्य के 150-200 लोगों से लगभग 4-5 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर ठगी के आरोपित को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित अमित जायसवाल नई दिल्ली के विकासपुरी थाना क्षेत्र के शंकर गार्डन का रहने वाला है। इसके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और ब्लाकचैन वॉलेट ऐड्रेस (जिस पर निवेशकों द्वारा पैसा भेजा गया है) बरामद किया गया है। डीजी सीआईडी अनुराग गुप्ता ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सीआईडी के साईबर क्राईम थाना में नौ नवंबर, 2023 को मामला दर्ज कराया…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट को आज दो नए जज मिल गए। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ दिलाई। दोनों जजों के शपथ लेने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जजों की कुल स्वीकृत संख्या 34 हो गई। जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के जज बनने वाले पहले व्यक्ति हैं। 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन दोनों की सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश केंद्र को भेजी थी। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के सभी…
लास वेगास : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का यहां की गई जांच में कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें वैक्सीन लगाने के साथ बूस्टर भी दिया गया है। वो कोविड के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति लास वेगास से डेलावेयर लौटेंगे। वहां वे खुद को आइसोलेट करेंगे और इस दौरान अपने सभी कर्तव्यों का पालन करेंगे। व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में नियमित अपडेट प्रदान करेगा। प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा है कि बाइडेन कोरोना संक्रमित होने की वजह…