Author: LOKTANTRA SAVERA

पटना : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में नव निर्मित टॉयलेट टैंक का सेंट्रिंग खोलने के दौरान टैंक से निकली जहरीली गैस से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पीड़ितों को लेकर जब वे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तो वहां समुचित इलाज नहीं होने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़ फोड़ की और शव रखकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक यह घटना ढाका नगर परिषद छेत्र के लहन ढाका की…

Read More

नई दिल्ली : लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से केरल में बारिश व बाढ़ से पीड़ित लाेगाें के लिए चल रहे राहत व बचाव कार्य में मदद करने की अपील की है। साथ ही उन्हाेंने पीड़िताें के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। राहुल गांधी ने गुरुवार काे एक्स पाेस्ट पर किया, ‘‘केरल में अत्यधिक बारिश अत्यधिक चिंताजनक है- मेरी उन लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं राज्य के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव कार्यों में हर संभव मदद करने का आग्रह करता…

Read More

SARAIKELA : सीनी ओपी क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां एक गांव की दो नाबालिगों के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. दोनों शौच के लिए घर से निकली थी. तीनों युवक बाइक से मेला देखकर लौट रहे थे. इसी बीच दोनों नाबालिगों को देखकर रूक गये और उनसे बातचीत करने लगे. इसी बीच दो युवक दोनों नाबालिग को पकड़कर झाड़ियों की ओर ले गये, जहां उनसे दुष्कर्म किया. विरोध करने पर युवकों ने दोनों नाबालिगों की पिटाई भी की. मारपीट से घबरायी दोनों नाबालिगों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण पहंुच गये. यह देख…

Read More

चाईबासा :  कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पीड़िता के परिवार और ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. घटना बुधवार आधी रात की है. बांकधर गांव का सुखदेव पिंगुवा पड़ोस के गांव में गया था, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला के चिल्लाने पर बगल के कमरे में सो रहे परिवार के लोग जग गये और सभी ने मिलकर सुखदेव को पकड़ लिया. आसपास के लोग भी जमा हो गये. सुखदेव को घर के आंगन में ही पेड़ में बांध दिया गया. इसके बाद परिजनों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. गुरुवार…

Read More

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के शख्त निर्देश के बाद भी शहर में नशे का कारोबार और अपराध नहीं रुक रहा है। इसी क्रम में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड फल मंडी के पास शुक्रवार को रात में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अरगोड़ा का अभिषेक कुमार सिंह था, वह अपने दोस्त प्रिंस कुमार के साथ गांजा लेने के लिए फल मंडी की ओर गया था। वहां तीन गांजा विक्रेता पहले से बैठे थे। किसी बात को लेकर गांजा विक्रेताओं से उसकी बकझक हुई, नशीले पदार्थ का धंधा करने वालों में से एक ने अभिषेक…

Read More

बंगलादेश : सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया और सेना तैनात कर दी गई। यहां तक कि सड़कों पर टैंक भी उतार दिए गए हैं। यह निर्णय पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने और आंसू गैस छोड़ने और शुक्रवार को राजधानी ढाका में सभी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने के कुछ घंटों बाद लिया गया। देशभर में अब तक हुई झड़पों में कम से कम 105 लोग मारे गए हैं, जबकि हजारों लोग घायल हैं। ढाका से आने-जाने वाली रेल सेवाओं के साथ-साथ…

Read More

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के कोपपडा पंचायत के वार्ड नंबर 7 के अंजलि बेहरा का घर का छत से काफी दिनों से बारिश होने पर पानी गिर रहा था। अपने पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने गांव पहुंची एवं जरूरतमंद महिला जो अपने पांच बच्चे के साथ बारिश के समय काफी असुविधा झेल रही थी इसे वर्तमान राहत देने के लिए डॉक्टर सुनीता ने एक प्लास्टिक का तिरपाल दी एवं फोन में प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात करके इन जरूरतमंद महिला के लिए आवश्यक ज़रूरतें जो सरकार के…

Read More

Saraikela . खाद्य आपुर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में राशन गोदाम की जांच की. वह पहले सरायकेला पहुंचे. यहां प्रखंड कार्यालय स्थित एफसीआई गोदाम की जांच की. इस दौरान उन्होंने गोदाम में स्टॉक से लेकर डिस्पैच की जानकारी ली. औचक निरीक्षण में राशन की स्टॉक जांच कर मिलान किया गया. मंत्री ने कहा कि विगत दिनों जमशेदपुर गोदाम में भी निरीक्षण किया गया है जिसमें काफी मात्रा में खामियां पायी गयी है. बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर तथा सामानों की भौतिक स्थिति में भिन्नता मिली. उन्होंने कहा कि पंजी के अनुसार…

Read More

जमशेदपुर :  प्रखंड हितकु पंचायत अंतर्गत खुकड़ाडीह ग्राम में स्थित श्री श्री राधा गोविन्दो जयंतु सार्वजनिक मंदिर परिसर में विधायक निधी से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने नारियल फोड़कर किया इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. वहीं दूसरी और खुकड़ाडीह में ही स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आयोजित अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक एवं विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

Read More

चाईबासा : रामला गांव के काबरागुटू टोला में खेलने के दौरान गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत हो गयी. गड्ढा में बारिश का पानी भरा था. घटना गुरुवार सुबह की है. परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए बच्चे को चंपुआ अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. दिलीप मुंडा का ढाई साल का बेटा भाई-बहनों के साथ घर के आंगन में खेल रहा था. आंगन से कुछ दूरी पर एक गड्ढा था. खेलते-खलते तीनों भाई- बहन गड्ढे तक पहुंच गये. इसी क्रम में बच्चा गड्ढा में गिर गया. इसके बाद दोनों भाई-बहन दौड़ते हुए…

Read More