Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
चाईबासा : डीजल, ग्रीस, यूरिया, टायर, मोटर पार्ट्स, चेसिस, बॉडी निर्माण, टोल टैक्स, मोटर वाहन कर, वाहन रखरखाव तथा बीमा किस्तों सहित परिवहन से जुड़े अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि को देखते हुए सिंहभूम बस ऑनर एसोसिएशन ने बस किराए में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। नई किराया दरें 7 जून 2026 से लागू होंगी। सिंहभूम बस ऑनर एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार वर्तमान किराए में लगभग 18 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण पुराने किराए पर बसों का संचालन आर्थिक रूप से कठिन हो…
लोकतंत्र सवेरा / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग और समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (ITDA) द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने की। बैठक में मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों और विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (PVTG) के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समयसीमा के भीतर काम पूरा करने का अल्टीमेटम समीक्षा के दौरान उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार, सिदगोड़ा टाउन हॉल में ‘मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026’ को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ (BLO) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया। घर-घर जाकर होगा शत-प्रतिशत सत्यापन प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है। इसमें पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि कोई…
जमशेदपुर। बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में पांच दिवसीय मां पहाड़ी पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मां पहाड़ी देवी को गोल पहाड़ी मंदिर से श्रद्धापूर्वक सिर पर उठाकर पूजा पंडाल तक लाया गया तथा विधि-विधान के साथ उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक गोयल, विधायक प्रतिनिधि नीरज सिंह, भाजपा नेता सतीश सिंह, मां पहाड़ी पूजा समिति के संरक्षक हरपाल सिंह, जदयू मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह एवं आर.के. दुबे द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मां पहाड़ी पूजा समिति के अध्यक्ष दुर्गा राव ने…
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘NEET’ में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों के ख़िलाफ़ आज देश की राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज़बरदस्त आक्रोश देखने को मिला। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित इस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में छात्र, युवा और सोशल एक्टिविस्ट शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की और परीक्षा प्रणाली में पूरी तरह पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की मांग की। एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके इस आंदोलन…
श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने मलेशिया के स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ किया ऐतिहासिक समझौता
जमशेदपुर : वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक बार फिर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने मलेशिया के स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ एक प्रतिष्ठित समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण और वैश्विक शैक्षणिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। एमओयू पर मलेशिया में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर (इंटरनेशनल अफेयर्स) डॉ. जे. राजेश तथा स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के डिप्टी वाइस चांसलर (एकेडमिक) प्रोफेसर डॉ. जमाल जैदी…
पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के आगामी द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। भाजपा केंद्रीय मुख्यालय द्वारा जारी इस लिस्ट में सबसे चौंकाने और ध्यान खींचने वाला नाम भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह का है। पार्टी ने उन्हें पहली बार उच्च सदन (विधान परिषद) भेजने का फैसला कर बड़ा सियासी दांव खेला है। बीजेपी की सूची में कौन-कौन शामिल? भाजपा ने बिहार विधानसभा कोटे की सीटों के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं: पवन सिंह (भॉलीवुड सुपरस्टार और चर्चित चेहरा)…
NEET और अन्य परीक्षा विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से तहलका मचाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब डिजिटल स्क्रीन से निकलकर देश की राजधानी की सड़कों पर उतरने जा रही है. पार्टी के संस्थापक और पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटजिस्ट अभिजीत दीपके अमेरिका (बोस्टन) से दिल्ली पहुंच चुके हैं. CJP ने आज, 6 जून को दिल्ली के ऐतिहासिक प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर एक बड़े और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसके लिए दिल्ली पुलिस से आधिकारिक अनुमति मिल चुकी है.…
पटना : बिहार के सियासी गलियारों से इस वक्त की एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए अपनी पूरी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। अब बिहार के ये दोनों दिग्गज नेता बिना किसी सरकारी सुरक्षा घेरे (सिक्योरिटी कवर) के रहेंगे। प्रमुख बिंदु अचानक हटाया सुरक्षा घेरा : लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास (10 सर्कुलर रोड) पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया गया है। जनता की…
मुरी : शुक्रवार से बुधवार पांच दिवसीय लोदमु आम बगान में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। झारखंड बंगाल के भजन मंडली द्वारा राधा कृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए ढोल झाल बजाते भजन के माध्यम से राधा कृष्ण का नाम लिया गया।आज स्वर्ण रेखा नदी से जल कलश यात्रा कर माँ दुर्गा मंदिर परिसर में कलशपूजन किया गया। पुजारी विष्णु चरण गोस्वामी पूजा अनूष्ठान को पूरा किया गया। बगान में अलग से मां दुर्गा, और बजरंग बली का भी मंदिर है जिसे रंग रोगन के साथ सजाया गया। पुरोहित शम्भू पांडे की देख रेख में सरा धार्मिक भजन कीर्तन…