Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी के पास से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, दो पिस्टल की मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधी की पहचान आजाद नगर (ओल्ड पुरुलिया रोड) निवासी सैयद अदनान मिर्जा (27 वर्ष) के रूप में हुई है। कार की सीट के नीचे बना रखा था ‘सीक्रेट बॉक्स’ वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि आर्म्स और एम्युनिशन की सप्लाई करने वाले संगठित आपराधिक…
रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अचानक गरमा गया है। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। बैठक से बाहर आते ही सूबे के कद्दावर मंत्री हफ़ीजुल हसन अंसारी और मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने मीडिया के सामने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया कि JMM दोनों ही राज्यसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा और चुनाव लड़ेगा। गठबंधन के भीतर बढ़ सकती है रार!…
पटना : फायरिंग विवाद में अब पटना वाले खान सर फंसते नजर आ रहे हैं. इस पूरे मामले में खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पटना के कदमकुआं थाने में खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत यह एफआईआर हुई है. पुलिस ने खुद ही एफआईआर दर्ज की है फायरिंग मामले में खान सर के अंगरक्षक की गिरफ्तारी और पूछताछ के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ है. अब सवाल उठने लगा है कि क्या इस मामले में खान सर की भी गिरफ्तारी हो सकती है? हालांकि अभी इस पर पुलिस की ओर…
जमशेदपुर : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और रेंगती हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को जेएनएसी की टीम ने साकची मेन रोड बाजार स्थित व्यस्त संजय मार्केट क्षेत्र में एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। फुटपाथ खाली कराए, कईयों के कटे चालान अभियान के दौरान जेएनएसी की टीम ने सड़क और फुटपाथ को ब्लॉक कर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और दुकानों को मौके से हटवाया। इस दौरान सिर्फ चेतावनी ही नहीं…
जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर गठित जमशेदपुर पुलिस की विशेष टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई पुलिस को जुगसलाई क्षेत्र में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़ी एक गुप्त सूचना मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का…
जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने मलेशिया की प्रतिष्ठित आईएनटीआई इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी के साथ एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता भविष्य में यहां के छात्रों और शिक्षकों को वैश्विक स्तर पर शिक्षा, शोध और अकादमिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर प्रदान करेगा।एमओयू पर मलेशिया में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान श्रीनाथ विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. जे. राजेश तथा आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर (ग्लोबल एंगेजमेंट) प्रो. डॉ. गोह खांग वेन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ पदाधिकारी…
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक जब्ती को लेकर गुरुवार सुबह कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस गश्ती दल के वाहन चालक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए टेल्को प्लाजा रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। संतोष सिंह का आरोप है कि देर रात वह टेल्को प्लाजा से अपने घर लौट रहे थे, तभी पुलिस गश्ती दल ने उनकी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोक लिया। बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं होने का हवाला देते हुए वाहन को जब्त कर टेल्को थाना ले जाया गया। युवक…
जमशेदपुर। झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में एक दिवसीय बीएलए (Booth Level Agent) प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर बेहद महत्वपूर्ण रहा। विनोद कुमार पांडेय ने दिया जीत का मंत्र इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता आदरणीय श्री विनोद कुमार पांडेय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने की…
रजरप्पा / रांची : झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर उन्हें सही अवसर और हौसला मिले, तो वे दुनिया बदल सकती हैं। राज्य के रजरप्पा की रहने वाली 21 वर्षीय श्रेया पंडा ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। श्रेया ने पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित एक ह्यूमनॉइड (मानव जैसा) रोबोट विकसित किया है, जिसे ‘SIENA’ नाम दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएगा ‘SIENA’ श्रेया पंडा द्वारा तैयार किया गया यह रोबोट विशेष रूप से देश…
मुरी : हल्माद सरकारी स्कूल के चाहरदिवारी को तोड़ दिया गया, जिसका आरोप गाँव के पूर्व शिक्षक प्रहलाद महतो ने लगाया कि बगैर अनुमति के एवं बगैर ग्रमीण को बताए कैसे तोड़ा, बताए। इसके लेकर काफी नराज थे। मौके पर पहुचे बिधायक अमित महतो को भी बताया। स्कूल में चल रहे अन्य कामों की लपरवाही का भी जिक्र किया। बिधायक ने उनकी को समझने के बाद आशवस्थ किया है। रिपोर्ट : रिंकी कुमारी