Author: LOKTANTRA SAVERA

जादूगोड़ा। संवाददाता : मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत कुलामाड़ा चौक से सुसनीगाड़ीया होते हुए जोबला कोचा से पोटका सीमा तक कालीकरण सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभक 5.5 किलोमीटर तक जमशेदपुर के ओम साई कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा जिसकी प्रकालित राशि 5.7081400 रुपए है । इस सड़क निर्माण कार्य में लगभग दो किलोमीटर पीसीसी ढलाई रोड बनेगा। साढ़े तीन किलोमीटर कालीकरण बनेगा और लगभग ग्यारह आरसीसी पुलिया तथा चार सो मीटर गार्ड वाल बनाना है। यह गार्डवाल और पुलिया का निर्माण लगभग दो माह से चल रहा है । ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य…

Read More

जमशेदपुर : गोविंदपुर में विगत 24 घंटे से इस भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जिसका मुख्य कारण है पाइक का फटना. सड़क निर्माण कर रही ठेका कंपनी आरके कंस्ट्रक्शन की लापरवाही के कारण पानी का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है. आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा बार-बार सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है जिसका नतीजा है कि अभी तक चार जगह पानी का पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिससे पानी की आपूर्ति बंद है. ग्रामीण विकास विभाग एवं पेयजल विभाग मौन है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य परितोष…

Read More

चाईबासा : झारखंड के चाईबासा में शुक्रवार को एक साथ 15 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. कुल 15 नकस्लियों ने सरेंडर किया जिसमें से एक नक्सली नाबालिग है जबकि दो महिला नक्सली है. इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा सरेंडर करने के कारण 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी और पतिराम मांझी उर्फ अनल दा को बड़ा झटका लगा है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सली दोनों टीम के सक्रिय और मारक दस्त के सदस्य है. कोल्हान तथा सारंडा के सुदूर जंगली पहाड़ी क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की जानकारी रखते थे. इनके सरेंडर करने से…

Read More

जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के निमित सत्येंद्र प्रसाद ( प्रदेश संयोजक भाजपा किसान मोर्चा I. T CELL) को पश्चिम विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया।

Read More

रामगढ़। जिले में रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है. इन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. मृतक की पहचान पटना (बिहार) निवासी सुजीत कुमार मेहता के रूप में की गयी है. ये कार से बिहार के पटना से झारखंड के रामगढ़ स्थित रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा के लिए आ रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे मौके पर ही एक कार सवार की…

Read More

नारनौल/मुकेश शर्मा:  कनीना के गांव उन्हानी के पास आज गुरुवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। यहां ओवरटेक करने के कारण स्कूल बस पलट गई। ताजा जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ बच्चों की मौत और करीब 37 के लग भग घायल हो गए। गंभीर घायलों को रेवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस और लोग घटनास्थल पर जमा हुए हैं। बच्चों के परिजनों ने सुनते ही दौड़ लगा दी और रो रो कर बुरा हाल हो रहा l

Read More

जन-जन तक मतदान का संदेश पहुंचाने में जन-जन का सहयोग जरूरी… श्री मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम संचालन को लेकर होटल, रेस्टोरेंट, मॉल व कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सभी व्यासायिक संस्थानों से अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति उदासीनता दूर करने को लेकर विशेष जिम्मेदारी दी गई । उन्होने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 25 मई को…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत स्लैग रोड में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने सात माह की बच्ची और उसके 10 वर्षीय भाई को रौंद दिया. धक्के से बच्चा कार की विंडशील्ड पर जा गिरा. भागने के क्रम में कार बच्चे को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई. कार को रोक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार सवार तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और पिटाई करते हुए बंधक बना लिया. लोगों ने कार में तोड़फोड़ की. घायल बच्ची को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर…

Read More

जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पर पलासबनी के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार की रही अधेड़ महिला को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर दूर जा गिरी. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया. इधर,घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.महिला की पहचान 50 वर्षीय बिसोका मार्डी के रुप में की गई. बिसोका पलासबनी के श्रीगुट्टू गांव की रहने वाली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…

Read More

झारखंड :  मुस्लिम समाज ने ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया. ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोग गले मिले और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर सहित घाटशिला अनुमंडल में भी हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई. ईदगाहों में नमाज अदा कर सभी ने एक-दूसरे को गले लगाया और ईद की मुबारकबाद दी. घाटशिला के मऊभंडार ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ी. लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. राजधानी रांची समेत झारखंड के सभी जिलों में स्थित ईदगाहों में लोगों ने 29 दिन के रोजे के बाद ईद की नमाज…

Read More