पटना : बिहार के जहानाबाद में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में अचानक से मची भगदड़ की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 3 महिलाएं शामिल हैं. जबकि इस हादसे में दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए हैं. पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

पुलिस आगे की जांच कर रही है. वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि भगदड़ में उनकी एक महिला रिश्तेदार की मौत हो गई. ये प्रशासन की कमी थी जिसके कारण ऐसा हुआ. वहां मौजूद लोगों ने मुझे बताया कि प्रशासन ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के लोगों को सुरक्षा के लिए तैनात किया था और इन्होंने लाठी का प्रयोग भक्तों पर किया. जिसके कारण लोग भागने लगे और कुछ लोग गिर गए।
