जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की अध्यक्षता में 29 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सभी पुलिस उपाधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को आदतन अपराधियों (Habitual Criminals) के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसे अपराधियों पर सीसीए (CCA), तड़ीपार, निगरानी तथा पीआईटी-एनडीपीएस (PIT NDPS) के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

इसके अलावा आर्म्स एक्ट, फायरिंग, स्नैचिंग तथा एनडीपीएस (मादक पदार्थ) से संबंधित मामलों में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
