चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के बालीडी गांव निवासी 23 वर्षीय समीर बारला (ट्रैक्टर चालक) और 15 वर्षीय परमेश्वर तियु के रूप में की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों किसी कार्य से ट्रैक्टर लेकर निकले थे, तभी किसी कारणवश वाहन असंतुलित होकर पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

