धनबाद : झारखंड के सभी जिलों में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। फिलहाल जिला स्तर पर होने वाले नीलामी प्रक्रिया को लेकर पलामू और खूंटी जिला प्रशासन द्वारा निविदा जारी की गई है। पलामू में कुल सात समूहों में 19 घाटों और खूंटी में कुल तीन समूहों में 20 घाटों की नीलामी की निविदा जारी की गई है। राज्य में बालू घाटों का संचालन कैबिनेट से स्वीकृति प्राप्त- द झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स-2025 के तहत ई-ऑक्शन के माध्यम से किया जाना है। नए नियम के तहत खनन कार्य चालू होने के दिन से पांच सालों तक बालू घाटों की लीज अवधि दी जाएगी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

