पटना/पश्चिम चंपारण : नेपाल में आए भीषण सैलाब को देखते हुए बिहार सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी में बाढ़ की स्थिति का सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़ प्रभाव, आवश्यक एहतियाती उपायों, नागरिकों की सुरक्षा तथा राहत और बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित और संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
