जमशेदपुर : शहरवासियों को बेहतर और आधुनिक ऑटोमोबाइल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को साकची स्थित न्यू कालीमाटी रोड पर “श्याम कार केयर” के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह शोरूम आर.एस. टॉवर, डीसी लाउंज के समीप स्थित है, जहां दोपहर 3:00 बजे से उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल एवं शहर के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।




इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक राधेश्याम अग्रवाल एवं उनके पुत्र कुणाल अग्रवाल ने बताया कि “श्याम कार केयर” वर्ष 1998 से अपनी विश्वसनीय सेवाओं के लिए जाना जाता रहा है। अब इसे आधुनिक रूप में विकसित कर ग्राहकों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि शोरूम में कार एक्सेसरीज़ से जुड़े सभी प्रमुख उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा. शोरूम में कार सीट कवर, उच्च गुणवत्ता की एलईडी लाइट्स, एलॉय व्हील्स सहित विभिन्न प्रकार के कार डेकोरेशन उत्पाद उचित कीमतों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें राजकुमार संघी, प्रवीण गुड़गुटिया, संतोष खेतान, सुरेश हरनाथका, अनिल गोयल, सुशील खिरवाल, अनिल रिंगसिया, विमल रिंगसिया एवं अधिवक्ता राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अतिथि शामिल हुए. समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए शोरूम की सराहना करते हुए इसे शहर के वाहन मालिकों के लिए एक उपयोगी पहल बताया।
