जमशेदपुर : गोलमुरी उत्कल समाज विद्यालय के तत्वावधान में उत्कल गौरव मधुसूदन दास जी की 178वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न उड़िया माध्यम के विद्यालयों के छात्रों को आमंत्रित कर चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में त्रिलोचन ने विद्यापीठ, सिद्ध कान्हु स्कूल, टूइला डूंगरी ओड़िआ स्कूल तथा गोलमुरी उत्कल समाज मध्य एवं उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता को दो वर्गों—सीनियर और जूनियर—में विभाजित किया गया था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
निबंध प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग):
प्रथम – सुभ लक्ष्मी हेमरम,
द्वितीय – दिकू साईं हांसदा,
तृतीय – साहिल सिंह खूंटियां
निबंध प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग):
प्रथम – अलक्ष्मी हांसदा
चित्रकला प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग):
प्रथम – सिद्ध लाल बास्के,
द्वितीय – जागृति नायक,
तृतीय – लक्ष्मीधर टुडू
चित्रकला प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग):
प्रथम – अंजू टुडू,
द्वितीय – दिकू साईं हांसदा,
तृतीय – चीभा टुडू
भाषण प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग):
प्रथम – सूरज बेसरा,
द्वितीय – शुभलक्ष्मी हेमरम,
तृतीय – पूजा मुंडा
भाषण प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग):
प्रथम – सुजाता माझी,
द्वितीय – डूलि मुर्मू,
तृतीय – चंदन मुर्मू
इसके अलावा वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों—सनी कुमार, शिवानी कुमारी एवं रिया कुमारी—को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त प्रबंधक प्रशांत कुमार दास थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक मनोरंजन पसायत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्कल समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढ़ी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, महासचिव प्रदीप कुमार जैन सहित कई गणमान्य लोग एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं. समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
