जमशेदपुर : मुखी समाज झारखंड प्रदेश की ओर से रविवार को समाज की मेधावी छात्रा नंदनी करवा को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष संजय मुखी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी कदमा स्थित उनके आवास पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न (ट्रॉफी) तथा पाठ्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया. नंदनी करवा डीएवी पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर की छात्रा हैं। उन्होंने माध्यमिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नंदनी का मुंह मीठा कराकर उनकी सफलता का उत्सव भी मनाया।

इस अवसर पर मुखी समाज झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शशिभूषण मुखी, कार्यकारी अध्यक्ष परेश मुखी, उपाध्यक्ष पी.के. करवा एवं जगरनाथ बेहरा, जिला महासचिव राकेश मुखी, युवा मुखी समाज जिला अध्यक्ष मुजीम मुखी, समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण मुखी, संदीप मुखी, मनोज मुखी, लखींद्र करवा, सुरेश मुखी, सुमित मुखी, शंकर मुखी, गुरुचरण मुखी, मिलन मुखी, बजरंग बाग, सुलीनदर मुखी, स्नेह मुखी, सिकंदर मुखी, विक्रांत मुखी सहित नंदनी के परिवार के सदस्य इंद्रमणि करवा, गुरुवारी करवा, भारती करवा और माया करवा उपस्थित रहे. समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि नंदनी की सफलता पूरे मुखी समाज के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करने से अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
