जमशेदपुर : ह्यूमन राइट्स मिशन (एसएनआईएचआरए) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक 21 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक के उपरांत संगठन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त (डीसी) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिष्टाचार मुलाकात करेगा. प्रतिनिधिमंडल 7 जुलाई 2026 को जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन (मेमोरेंडम) में उठाए गए विभिन्न जनहित एवं मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेगा तथा उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त करेगा. ह्यूमन राइट्स मिशन (एसएनआईएचआरए) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जी. जयरामदास ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय महासचिव साई प्रसाद सहित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन मानवाधिकारों की रक्षा, जनहित के मुद्दों के समाधान तथा प्रशासन के साथ रचनात्मक संवाद को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।


