जमशेदपुर : रांची में सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


मुलाकात के अवसर पर पोटका के विधायक संजीब सरदार भी उपस्थित रहे। सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह एवं महासचिव रंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि सभा के इंद्रजीत सिंह ‘इंदर’ ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी, जिसकी उन्होंने सराहना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी राज्यवासियों एवं सभा के सदस्यों को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख धर्म सदैव सत्य और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक संजीब सरदार, पूर्व विधायक कुणाल षडंगी, सभा के प्रधान अमरीक सिंह, महासचिव रंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमनजोत सिंह, हर्षदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह तथा अनुराग तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
