जमशेदपुर : टेल्को स्थित बारीनगर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान के पवित्र हज यात्रा से सकुशल लौटने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता सह बाल कल्याण समिति सदस्य गुड्डू हैदर ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा हज यात्रा पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं. गुड्डू हैदर ने कहा कि हज इस्लाम धर्म की महत्वपूर्ण इबादत है, जो त्याग, समर्पण, भाईचारे और मानवता का संदेश देती है। उन्होंने रियाजुद्दीन खान के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की. रियाजुद्दीन खान ने स्वागत एवं सम्मान के लिए गुड्डू हैदर सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
Advertisements
Advertisements

Advertisements

