जमशेदपुर : बारीडीह स्थित लोहरा बस्ती के विद्यापति नगर राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन में रविवार को जमशेदपुर के लोकप्रिय समाजसेवी शिव शंकर सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संकीर्तन में भाग लेकर भगवान के समक्ष क्षेत्र की जनता के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।



कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख प्रह्लाद लोहरा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिव शंकर सिंह का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति-भाव से हरिनाम संकीर्तन का आनंद लेते नजर आए।



