जमशेदपुर : भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री Satish Chandra Dubey सतीश चंद्र दुबे के जमशेदपुर आगमन पर टाटानगर स्टेशन चौक में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया. स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष नीतिश कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष Sanjeev Sinha संजीव सिन्हा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



इस दौरान मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने संगठन की मजबूती, राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा इन्हीं मूल्यों को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, शशांक शेखर, चिंटू सिंह, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, राकेश चौबे, सुमति शर्मा, नीरज सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतिश कुशवाहा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ विकास और सेवा के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया गया।



