जमशेदपुर : विश्व योग दिवस के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल टेल्को प्रखंड द्वारा रविवार को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं व्यायाम किए तथा नियमित रूप से योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया।



इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत बजरंग दल सहसंयोजक जनार्दन पांडेय, सिंहभूम विभाग बजरंग दल सहसंयोजक मुन्ना दुबे, महानगर बलोपासना प्रमुख प्रतीक रॉय, महानगर सत्संग प्रमुख रितेश ओझा, प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल चौहान, मंत्री लोचन प्रसाद, संयोजक गजेंद्र त्रिपाठी, सहसंयोजक विश्वनाथ कुमार, सत्संग प्रमुख अर्जुन पांडेय, शिवा ठाकुर, राजेश सिंह, अभिज्ञान दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन योग के महत्व पर चर्चा एवं नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ हुआ।



