जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के अवसर पर सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी की टीम ने बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह टोला गांव में सैकड़ों सबर परिवारों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां बांटी। संस्था की ओर से बुजुर्गों के बीच साड़ी तथा बच्चों के बीच नए कपड़े और मिठाइयों का वितरण किया गया।
Advertisements
Advertisements

संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने कहा कि दुर्गा पूजा सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश देने वाला पर्व है। त्योहार की खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना ही संस्था का उद्देश्य है. इस सेवा कार्य में रानी सिंह, अंकित श्रीवास्तव, मोहित सिंह, चंदन सिंह सहित वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी की पूरी टीम का योगदान रहा। इस पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे और बुजुर्गों में खुशी देखने को मिली।
