जमशेदपुर : झारखंड प्रांत के जमशेदपुर शहर के छोटा गोविन्दपुर में नव युवक काली पुजा समिति के द्वारा “पचासवीं वर्षगांठ” के “शुभ अवसर” पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर छोटा गोविंदपुर में निवास करने वाले मां के भक्तों को इस अतुलनीय ईश्वरीय कार्य के लिए एक अनमोल अवसर प्रदान करते हुए समिति के सभी सदस्यों द्वारा समाज में रक्तदान के प्रति प्रबोधन के दृष्टिकोण से निःसंदेह एक अतुलनीय सराहनीय कदम हैं।

रक्तदाताओं के चेहरे का भाव ही प्रमाण हैं। आने वाले दिनों में यह ईश्वरीय कार्य छोटा गोविंदपुर के देवतुल्य भक्त जनों के द्वारा ” रक्तदान जीवनदान ” के परिभाषा को परिभाषित करने में यह मिल का पत्थर साबित होगा । 101 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिस प्रकार रक्त की उपलब्धता का रक्त दान के सिवाय कोई और विकल्प नहीं है। उसी प्रकार आस्था और समर्पण के साथ समर्पित भाव से रक्तदान के प्रति जागरुकता का यह संयोग भविष्य में यह एक अतुलनीय प्रकल्प के रूप में प्रस्तुत भी होगा।
