जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी स्थित नदीम और सिकंदर के लॉटरी अड्डे पर गुरुवार की दोपहर पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस बीच दो लोगों को पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया है, जबकि बाकी फरार होने में सफल रहे हैं. यहां से नकदी भी बरामद होने की खबर है.
Advertisements
Advertisements

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी
शहर के सभी थानेदार नए-नए हैं. ऐसे में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिकंदर और नदीम के ठिकाने पर लॉटरी का खेल चल रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की भी खबर है. सिकंदर और नदीम की उंची पैठ के कारण मामले को दबाने की भी कोशिश की जा रही है. फिलहाल छापेमारी की मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इधर गोलमुरी पुलिस का कहना है कि लॉटरी अड्डे पर छापेमारी की गई है. अभी जांच चल रही है.
