जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शुक्रवार को बिष्टुपुर सिग्नल चौक पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा हुई थी। इसके बाद 11 अगस्त को सभा स्थल पर कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर शुद्धिकरण यज्ञ/हवन किया गया। राहुल गांधी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दलितों के अपमान और छुआछूत से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बाद में स्थानीय स्तर पर शिकायत के आधार पर उत्तराखंड पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने किया। इस मौके पर रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, अमरजीत नाथ मिश्र, रईस रिजवी छब्बन, जगदीश नारायण चौबे, मनोज सिंह, उदय कुमार सिंह, नलिनी सिन्हा, अतुल गुप्ता, अरुण सिंह, आशुतोष सिंह, अमित श्रीवास्तव, शिल्पी चक्रवर्ती, अंसार खान, बबलू नौशाद, शाहिद इकबाल, शमशेर आलम, अंकुश बनर्जी, तनवीर खान, मुन्ना मिश्र, सुरेश धारी, दीपक यादव, गुरदीप सिंह सोहल, रंजन सिंह, अली रजा खान, राजीव मिश्र समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
