जमशेदपुर। राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण एवं नीलाम पत्र मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित राजस्व लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने के लिए राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में पथ परियोजनाओं के लिए शेष भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने तथा लंबित मुआवजा भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रैयतों को लंबित मुआवजे का भुगतान कैम्प मोड में सुनिश्चित किया जाए, ताकि भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके।
इसके अलावा भूमि संबंधी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा तथा नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करते हुए राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।


