जमशेदपुर : झारखंड सरकार के त्तवधान में जनहित सर्वोच्च सम्मान समारोह रांची के बिनसम रिसॉर्ट हटिया में आयोजित किया गया जिसमे शहर के दो समाजसेवी रितिका श्रीवास्तव संस्था मिशन प्रहार और सूरज कुमार जन सेवा ट्रस्ट को सम्मानित किया गया.
Advertisements
Advertisements


पूरे झारखंड से समाज में सर्वोच्च कार्य करने वाले सभी जिलों से चयनित कर इस सम्मान समारोह को आयोजित किया गया. रितिका श्रीवास्तव ने बताया वो पिछले 4 सालो से निरंतर बच्चो आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण सिखा रही है और सूरज कुमार ने बताया की वो पिछले सात वर्षों से गौ सेवा के साथ पशु चिकित्सा कर रहे हैं।
