चाईबासा : कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के शिक्षक संतोष कुमार ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से निराला के जीवनी से सबंधित प्रश्नोत्तर पूछे गए, जिसमे प्रथम समसत्र के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए 5G स्पीड में जवाब देते दिखाई पड़े, इसमें प्रथम स्थान में कक्षा के तेज तर्रार छात्रा सपना तियू रहे.
द्वितीय स्थान में संतोष गोप रहे एवं तृतीय स्थान में सिनी तुबिद रही मौके पर पीजी डिपार्टमेंट के टॉपर पिंकी कुमारी ने संबोधित करते हुए निराला की जीवन कथा सुनाई. कार्यक्रम में वीरसिंह बालमुचू, ज्योति कुमारी, सियोन मुंडुईया, मनमोहन महतो, साहिल मुंडा, प्रकाश लगूरी एवम अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

