जमशेदपुर : शहर की सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ़ ह्यूमैनिटी के युवाओ ने शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुवे सोमवार को देर रात तक शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर फुटपाथ,बाजार व गलियों में खुले आसमान के नीचे सोने वाले बूढ़े बुजुर्ग व बच्चों को कम्बल ओढ़ा कर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया,जिसमे मुख्य रूप से साकची, एग्रिको, गोलमुरी, बारीडीह के क्षेत्रो में टीम ने अभियान को चलाया.
संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने बताया कि इस अभियान को पिछले 9 सालों से हर ठंड में लगातार चलाया जा रहा ताकि बढ़ती ठंड के वजह से किसी को अपनी जिंदगी न खोना पड़े और खुले में रात गुजारने वाले को राहत मिल सके,कार्यक्रम में शामिल हरि सिंह राजपूत, उमा, महेश, विकास, बबलू, आलोक, आशीष, सत्यम, सोहन व अन्य शामिल थे।

