जमशेदपुर : बागुनहातु स्थित आदिवासी हो समाज भवन में विश्व आदिवासी दिवस व आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व: सागु सामड के जयन्ती के अवसर पर विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 142 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है, इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष दिनश कुमार, डॉ महेश हेम्ब्रोम, डॉ मोजेंद्र बिरुवा, जिला परिषद् कुसुम पुरती,गोमिया सुंडी थे.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव चरण बारी, रवि सावैया, सरस्वती सावैया, लादू देवगम, कृष्ण सिरका, आदि बानरा, राजू गुईया, पंकज पुरती, नाईक बानरा, राजा तुविड, विक्रम हेम्ब्रोम नगेश्री बिरुवा, निशा पड़ेया, उपेंद्र बानरा, सानिया बोदरा, प्रतीक्षा पड़ेया, पल्लवी पुरती, आशा पूर्ति, संजय बोदरा, सिकंदर बानरा, पूनम तुविड, पंडरा बोदरा, साधु चारण बानरा, पोलू गागराई, निक्कू कूदादा, तन्नू तुविड, वर्षा पड़ेया आदि थे।

