जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि सिंह ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि साकची बसंत सिनेमा स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का निर्माण अवश्य होगा समाज के सहभागिता से दिन के उजालो में होगा। मंदिर के समक्ष कल मध्य रात्रि में तथाकथित निर्माणकर्ता अड्डाबाजी ओर मांस मदिरा का सेवन कर रहे थे जो अक्षम्य अपराध है,ऐसे लोग ही हिंदुत्व को कलंकित कर रहे है और मंदिर के नाम पर अपना समाज विरोधी ओर धर्म विरोधी गतिविधि को पोषित कर रहे है।
Advertisements

Advertisements
मंदिर के नाम पर कल रात्रि को जो लोग वहां अड्डाबाजी कर रहे थे और मांस मदिरा का सेवन कर हनुमान मंदिर को अपवित्र करने का जो कार्य किये है ऐसे लोगो को प्रशाशन यथा शिघ्र गिरफ्तार कर उनके उपर कानून धाराओं के साथ मुकादम दर्ज किया जाए।
