जमशेदपुर : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना झारखंड के लगातार चौथी बार बिनय सिंह को प्रदेश संयोजक का स्वतंत्र पदभार दिया गया साथ ही किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गयी। करणी सेना के प्रदेश संयोजक बिनय सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गीगामेडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद सिंह कटार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज सिंह शेखावत समेत सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को और मजबूती से आगे लेजाते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाएँगे, साथ ही झारखंड प्रदेश के हर जिले के करणी सैनिकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने हर कदम में कंधा से कन्धा मिलाकर संगठन को मजबूती प्रदान की।
Advertisements
Advertisements

