जमशेदपुर : गणेश सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जस्टिस आनंदो सेन और जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव की बेंच ने गणेश सिंह पर लगे क्राइम कंट्रोल एक्ट (CCA) को निरस्त कर दिया. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्राण प्रणय ने पैरवी की।
एडवाइजरी बोर्ड द्वारा गणेश सिंह सहित 11 लोगों पर सीसीए लगाया गया था। 3 दिसंबर को सीसीए की अवधि समाप्त होने के बाद गृह और कारा विभाग ने इसे तीन माह और बढ़ाकर 3 मार्च तक कर दिया था, जिसे गणेश सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. गणेश सिंह को जुलाई में पुलिस ने कोलकाता से जमशेदपुर लौटते समय पुतरू टॉल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया था।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

