जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 6 में स्थित एक स्क्रैप टाल में शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें दूर-दूर से देखा जा सकता था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह आग असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर लगाई गई हो सकती है. स्क्रैप टाल के मालिक राजू शर्मा ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे. रात 9:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी है, जब तक वे मौके पर पहुंचे, आग ने पूरे स्क्रैप टाल को अपनी चपेट में ले लिया था. इस घटना में करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

