गुंटूर/जमशेदपुर : गुंटूर में एक विशेष समारोह के दौरान जनसेना पार्टी के जनरल सचिव राधाकृष्ण गरू ने जोहार जनसेवक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयरामदास को उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया।



इस अवसर पर राधाकृष्ण गरू ने कहा कि डॉ. जयरामदास ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो निरंतर प्रयास किए हैं, वह प्रशंसनीय हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनसे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
कार्यक्रम के दौरान जनसेना और जोहार जनसेवक पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस सम्मान समारोह को दोनों दलों के बीच सामाजिक सहयोग और सकारात्मक संवाद का प्रतीक बताया।
डॉ. जयरामदास ने इस सम्मान को जनसेवा के प्रति अपने समर्पण की पहचान बताया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक दृढ़ता से समाजहित के कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने राधाकृष्ण गरू और जनसेना परिवार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में दोनों नेताओं ने समाज के विकास और युवा सशक्तिकरण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया।
