जमशेदपुर : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का आजाद समाज पार्टी (काo) के द्वारा पुतला दहन किया गया एवं ज्योति मल्होत्रा की तस्वीर को सड़कों पर चिपका कर विरोध दर्ज किया गया। साथ ही साथ मीडिया के द्वारा लगातार खबरों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने और झूठी पत्रकारिता करने के लिए गोदी मीडिया का विरोध दर्ज किया गया।



कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष नासिक अंसार के द्वारा कहा गया कि देश के ऐसे गद्दारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए इन गद्दारों को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहिए, पाकिस्तान को और इन पाकिस्तानियों को शर्म आनी चाहिए ऐसे ओछी हरकत करते हुए, आतंकवादियो का कोई धर्म नहीं होता आतंकवादी सिर्फ अपने मतलब के लिए देश में आतंक फैलाते है, मीडिया के द्वारा मुसलमानों और दूसरे धर्म के लोगों के प्रति दोहरा रवैया अपना जाता है आतंकवादी जब मुसलमान धर्म मानने वाला पकड़ाया जाता तो मीडिया के द्वारा अलग तरह से खबर चलाया जाता है और आतंकवादी अगर किसी दूसरे धर्म को मानने वाला पकड़ाया जाता हो तो खबर दूसरे तरीके से चलाया जाता है जो कि सरासर गलत है हम इसका विरोध करते है।
कार्यक्रम में मौजूद पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष परवेज़ खालिद, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष एजाज अहमद, प्रदेश सचिव जिब्रान सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष फैयाज आलम, जिला उपाध्यक्ष शमीम अकरम, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद फिरदौस, जिला वरिष्ठ महासचिव मोहम्मद शमशेर, जिला महासचिव राशिद खान, जिला महासचिव वसीम अहमद, जिला सचिव आफताब पठान, जिला सचिव वाहिद अली, आसिफ हुसैन, मोहम्मद शमसुद्दीन, मोहम्मद कफिल तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



