जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत लोहार लाइन निवासी शिव चंद्र को टिनप्लेट गोलचक्कर के पास बुलेट सवार ने टक्कर मार दी. गुरुवार की शाम को टेंपलेट गोलचक्कर के पास पैदल जा रहे बिजली मिस्त्री का काम करने वाले शिव चंद्र को तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी जिससे उनको काफी गंभीर चोट आई है.
Advertisements

Advertisements

Advertisements

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद टाइगर मोबाइल मौके में पहुंच कर उनको एमजी एम अस्पताल इलाज के लिए ले गए. जहां डॉक्टर ने बताया कि उनका एक पैर टूट गया है. फिलहाल इलाज चल रहा है और पुलिस ने बुलेट चालक को पकड़ लिया है.
