जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत नामोटोला में घटित सनसनीखेज हत्या और आत्महत्या मामले में पुलिस एक युवक विवेक पांडेय उर्फ लड्डू पांडेय से पूछताछ कर रही है. युवक बागबेड़ा का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, मृतका शिल्पी मुखर्जी और विवेक पांडेय पोटका स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे. पति ने पत्नी को बेरहमी से मार डाला बाद में उसने पूरी घटना को व्हाट्सऐप स्टेटस पर डालकर सुंदरनगर के कुदादा रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. वहीं इस मामले में पुलिस शक के आधार पर विवेक पांडेय से पूछताछ कर रही है. वहीं इस मामले में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने टेलीफोनिक बातचीत के दौरान बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. उसकी इस घटना में संलिप्तता पाए जाने पर युवक पर कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी।



