जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में पिछले दिनों स्विग्गी कर्मचारी रौशन कुमार को आठ दस की संख्या में बदमाशों ने स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया था. फिर शराब की बोतल से सर पर मारकर जख्मी कर दिया था. मोबाइल और कैश ले फरार हो गए थे. इस मामले में शामिल बदमाशों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस द्वारा लागातार छापेमारी की जा रही थी. जिस मे संलिप्त बदमाश शेरा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Advertisements
Advertisements

