जमशेदपुर : ब्रम्हर्षी विकास मंच जमशेदपुर के द्वारा बारीडीह चुना मैदान स्थित क्लब हाउस में शहीद बरमेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर रक्तदान समारोह आयोजित किया गया. जिसमे शहर के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित हुए. और 85 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. यह कार्यक्रम केन्द्रीय अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे, महासचिव योगेंद्र, केबुल बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, एवम कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीनिवास ठाकुर, मनोज ठाकुर, झूलन ठाकुर, बृजेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, विजय नारायन सिंह के अथक प्रयास से इस प्रचंड गर्मी मे सफल हुआ और लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. ब्लड बैंक से आए सभी लोगों को सम्मानित किया गया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

