https://youtube.com/shorts/CkwGYT5q6JU?feature=share
Advertisements

Advertisements

Advertisements



जमशेदपुर : संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों के द्वारा “रोलैंड डे” मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय प्रबंधक श्री सुशील सिंह, विद्यालय सचिव श्री सौरव गिरि, श्री के. सी भारती, श्रीमती स्वाति झा, सगुफ्ता गज़ल, चुनकी कुमारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। रोलैंड हाउस के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें नृत्य, संगीत, योग तथा वाॅक शो मुख्य आकर्षण थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोलैंड हाउस के शिक्षकों कुसुम कुमारी, सत्री सामद, मीनू महाली, प्रीति सामल, दीपिका कुमारी, बिपलब बरन बेरा एवं शालिनी होरो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


