JAMSHEDPUR: गुरुवार को लौहनगरी जमशेदपुर नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित होने वाले स्पेशल समर कैम्प चैप्टर 3 का पोस्टर लोच किया गया। पोस्टर लोच कार्यक्रम में जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम – जमशेदपुर में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ 0 मृत्युंजय धवड़िआ, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ 0 राजीव लोचन महतो एवं अपाल इंडिया के उपाध्यक्ष जवाहर राम पासवान के द्वारा किया गया था।



स्पेशल समर कैंप में 26 मई से 31 मई 2025 तक प्रतिदिन सुबह 07 बजे से 10 बजे तक कुष्ठ परिवारों वाली बस्ती गांधी आश्रम बाराद्वारी साकची में आयोजित होना निर्धारित है। गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि यह समर कैंप कुष्ठ परिवारों के बच्चों के लिए आयोजित होने वाला झारखंड का पहला स्पेशल समर कैंप है जिसमें शहर के निम्न -मध्यवर्गीय एवं कुष्ट परिवारों के विषेश बच्चों के हिस्सा लेंगे जो पूरी तरह नि:शुल्क होगा।
इस स्पेशल समर कैंप में बच्चों को ड्रामा, डांस, संगीत, चित्रांकन, मज़ेदार खेल के साथ स्वास्थ्य- स्वच्छता, गुड टच बैट टच एवं नागरिक सुरक्षा, आत्मा रक्षा हेतु मार्शल आर्ट्स की जानकारी दिया जाएगी। इस समर कैंप को आयोजित करने का उद्देश्य निम्न -मध्यवर्गीय एवं कुष्ट परिवारों के बच्चों को मुख्य धारा से जुड़ते हुए उन्हें नैतिक मूल्यों को शिक्षा प्रदान करना, सामाजिक गतिविधियां, हिंसा एवं नशापान को जीवन से दूर रखने के लिए जागरूक करना है तथा इस वर्ग में छुपे प्रतिभा को पहचान कर निखारें हुए मंच प्रदान करना भी है।
इस नि:शुल्क स्पेशल समर कैंप को आयोजित करने मे सहायता हेतु गीता थिएटर ने शहर के सुप्रसिद्ध व्यक्तिओं, संस्थान एवं व्यापारिक- औद्योगिक घरानों से सहायता के लिए आग्रह किया। जिसके सहयोग से ही यह समर कैंप इन परिवारों के बच्चों के लिए भव्य हो पाएगा। इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरों को गीता थिएटर के सोशल मीडिया पर साझा कर गीता थिएटर ने अपनी खुशी और उत्साह जाहिर करते हुए इस समर कैंप से जुड़े सभी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
