जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल के पास रविवार देर रात दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई. इस घटना में एक गुट से आकाश सिंह घायल हो गया. घटना के बाद आकाश को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां सीसीयू में उसका इलाज चल रहा है. गोली आकाश के पंजड़े में लगी है. इधर, सूचना पाकर डीएसपी हेडक्वार्टर 1 भोला प्रसाद सिंह, सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाब रब्बानी समेत अन्य मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के पूर्व अंगरक्षक कालिका सिंह के घर भी छापेमारी की सूत्रों की माने तो छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 पिस्टल भी बरामद किया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

