जमशेदपुर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा ने बजट की सराहना करते हुए इसे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के हितों को समर्पित बजट बताया है।

जुगनू वर्मा ने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास की स्पष्ट झलक पेश करता है। इसमें गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा, महिलाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर मजबूत फोकस किया गया है। यह बजट प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक अहम और ठोस कदम है।
उन्होंने कहा कि बजट में युवा शक्ति, ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत को केंद्र में रखा गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की आय बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किए गए प्रावधान दूरगामी लाभ देने वाले हैं।
जुगनू वर्मा ने आगे कहा कि
“यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि आम जनता के सपनों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।”
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 से देश तेज़ी से विकसित भारत की ओर अग्रसर होगा और आम लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
