जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति की महिला ईकाई ने रविवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बड़ाबाँकी अंतर्गत कुडलुंग में ग्रामीण महिलाओं के बीच माहवारी जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और बचाव की जानकारी दी गई. सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं संकोची स्वभाव की होती है. इस कारण वे कई बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं. अभियान के दौरान दर्जनों महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण किया गया. समिति की महिला ईकाई ने महिलाओं से इसका उपयोग करने की अपील की ताकि वे बीमारियों से बच सकें।
बताया कि सनातन उत्सव समिति की महिला ईकाई का मूल उद्देश्य नारियों का सम्मान और इनका सशक्तीकरण करना है. मौके पर विशेष रूप से समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, वीर सिंह, अप्पू तिवारी की मौजूदगी रही. वहीं आयोजन में विशेष रूप से महिला इकाई की पीहू सिंह, मीरा सिंह, मुस्कान गोराई, बबली सोनम, मनीषा दयाल सहित सनातन उत्सव समिति के सदस्य अमित सिंह, ललित राव, कुलदीप सिंह, सुजल कुमार, सन्नी सिंह, अभिनव सिंह, आशीष मिश्रा, लकी कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements


