सिल्ली: सेवा, सम्मान एवं संस्कृति के कार्यक्रमों से भरपूर तीन दिवसीय गूंज महोत्सव गुरुवार को सिल्ली स्टेडियम में शुरू हो गया. पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने स्व विनोद महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप जलाकर महोत्सव की शुरुआत की. तीन दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम का पहला दिन सिल्ली दूसरे दिन जोन्हा
महोत्सव एवं अंतिम दिन राहें में कार्यक्रम होंगे.
पहले दिन सिल्ली में महावीर मणिपाल हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क आई कैंप, सिल्ली सरकारी अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, असहायों के बीच कम्बल वितरण, गरीबों को भोजन सहित जनता के सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए.
सुदेश महतो ने सेवा शिविरों का निरीक्षण किया.
सिल्ली प्रखंड के सभी पंचायत के 2 हजार से गरीब असाहाय वृद्धा के बीच सुदेश कुमार महतो एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी लुपुंग पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमारी एवं अन्य सदस्यों ने कंबल का वितरण किया।
चिकित्सा शिविर में आए हुए ग्रामीणों के
- सुदेश महतो ने स्वयं खिचड़ी का वितरण किया एवं उन्होंने ने भी साथ बैठकर खिचड़ी का आनंद लिया
- सिल्ली अस्पताल की ओर चिकित्सा शिविर में 2 सौ मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई
- इनके अलावा कई
- महिलाओं के बीच
- अस्पताल की ओर आयरन की गोली वितरण किया गया
इस मौके पर चिकित्सक डॉ विवेक कुमार सुरेन्द्र महतो, भरत सिंह आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता, लोकतंत्र सवेरा)


