
KODARMA: झारखंड के कोडरमा जिले में भीषण नाव हादसा हुआ है। आठ पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। सभी गिरिडीह जिले के रहने वाले थे। घूमने के लिए पंचखेरो डैम आए थे। नाव की सवारी करते समय नाव पलट गई और सभी पानी में डूब गए। बताया जाता है कि नाव पर कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें एक नाविक और प्रदीप सिंह नामक एक युवक तैरकर बाहर निकल आया। वहीं, बाकी लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। इधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आई है। सभी लोग डैम की तरफ गए हैं। इधर स्थानीय लोग भी डैम में डूबे लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गए हैं।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

