गोड्डा। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर, 30 पुड़िया, ₹1,28,688 नकद, इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन और एल्युमिनियम फॉयल का रोल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गोड्डा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 1 सितंबर 2026 को SDPO गोड्डा आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गोड्डा नगर थाना पुलिस की टीम ने ग्राम गोढ़ीघाट स्थित बिरेन्द्र कुमार उर्फ बिरू (19 वर्ष), पिता अरुण यादव के घर पर विधिसम्मत छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से ब्राउन शुगर को बिक्री एवं पैकिंग के लिए तैयार की गई 30 पुड़िया बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान
- करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर
- 30 पुड़िया में पैक मादक पदार्थ
- ₹1,28,688 नकद
- इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन
- एल्युमिनियम फॉयल का रोल
गोड्डा पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों के खिलाफ Zero Tolerance Policy के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तस्करों और गिरोहों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान और भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई SDPO आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गोड्डा नगर थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह सहित पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल की टीम ने की।
