रांची : जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके भाई बसंत सोरेन गुरुवार को होटवार जेल पहुंचे। माना जा रहा है कि दोनों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई।
Advertisements
Advertisements

इससे पहले बीते 16 फरवरी को कैबिनेट के विस्तार से पहले बसंत सोरेन होटवार जेल पहुंचे थे। बसंत ने जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया था। उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीते 31 जनवरी को लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद हैं।


