रांची : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB), रांची ने कोल इंडिया लिमिटेड (CCL) के एक अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक गिरि के रूप में हुई है, जो डकरा सीसीएल परियोजना में एचआर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सूत्रों के अनुसार, चतरा निवासी रोशन कुमार ने शिकायत की थी कि एचआर मैनेजर अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के बदले ₹1.5 लाख की मांग कर रहे थे।
सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और 6 नवंबर को आरोपी को रिश्वत की पहली किश्त ₹50,000 लेते हुए पकड़ लिया . सीबीआई की टीम ने आरोपी के कार्यालय और आवास पर तलाशी भी ली है। जांच फिलहाल जारी है।
Advertisements

Advertisements

