राँची : हैदराबाद में आयोजित 15 वीं राष्ट्रीय पारा स्विमिंग प्रतियोगिता में झारखण्ड के देवघर जिले के नेत्रहीन खिलाड़ी हरिलाल टुडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए S-11 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ झारखण्ड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी, प्रधान संरक्षक विजय कुमार दत्ता, सचिव कुमार गौरव, पारा स्विमिंग के राज्य स्तरीय संयोजक तथा कमिटी के सभी पदाधिकारियों ने हरिलाल टुडू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं पदक विजेता हरिलाल टुडू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, प्रशिक्षण देने वाले सभी गुरुजनों, तथा पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ झारखण्ड के सभी पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि कमिटी द्वारा दिए गए सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


